Victora L.I.F.E Foundation

  • Who We Are
    • Leadership
    • Our Mission
    • OUR VISION
    • Our Impact
    • Our Team
    • Volunteer
    • LifeStones
  • Our Work
    • Livelihood
    • Integrated Wellness Programs
    • Financial Empowerment
    • Environment
  • Campaigns
    • Selfie with Plantation
    • Road Safety Awareness
    • Dene ka Sukh
    • Selfie with Plantation 3.0
  • Media Center
    • Press Release
    • Social Media Engagement
    • Rewards & Recognition
  • Stories of Change
  • The L.I.F.E. Blog

Victora L.I.F.E Foundation

  • Who We Are
    • Leadership
    • Our Mission
    • OUR VISION
    • Our Impact
    • Our Team
    • Volunteer
    • LifeStones
  • Our Work
    • Livelihood
    • Integrated Wellness Programs
    • Financial Empowerment
    • Environment
  • Campaigns
    • Selfie with Plantation
    • Road Safety Awareness
    • Dene ka Sukh
    • Selfie with Plantation 3.0
  • Media Center
    • Press Release
    • Social Media Engagement
    • Rewards & Recognition
  • Stories of Change
  • The L.I.F.E. Blog
  • Who We Are
    • Leadership
    • Our Mission
    • OUR VISION
    • Our Impact
    • Our Team
    • Volunteer
    • LifeStones
  • Our Work
    • Livelihood
    • Integrated Wellness Programs
    • Financial Empowerment
    • Environment
  • Campaigns
    • Selfie with Plantation
    • Road Safety Awareness
    • Dene ka Sukh
    • Selfie with Plantation 3.0
  • Media Center
    • Press Release
    • Social Media Engagement
    • Rewards & Recognition
  • Stories of Change
  • The L.I.F.E. Blog

Victora L.I.F.E Foundation

Victora L.I.F.E Foundation

  • Who We Are
    • Leadership
    • Our Mission
    • OUR VISION
    • Our Impact
    • Our Team
    • Volunteer
    • LifeStones
  • Our Work
    • Livelihood
    • Integrated Wellness Programs
    • Financial Empowerment
    • Environment
  • Campaigns
    • Selfie with Plantation
    • Road Safety Awareness
    • Dene ka Sukh
    • Selfie with Plantation 3.0
  • Media Center
    • Press Release
    • Social Media Engagement
    • Rewards & Recognition
  • Stories of Change
  • The L.I.F.E. Blog
May 2024
Home 2024 May
campaign-4 (8)
EnvironmentSelfie with Plantation
May 21, 2024

बच्चे देश के भविष्य के साथ ही पर्यावरण के कवच भी है : एस एस बांगा

49 सेक्टर (सैनिक कॉलोनी) फरीदाबाद स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सेल्फी विद प्लांटेशन 2 के अंतर्गत मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति विक्टोरा इंडस्ट्रीज के एम. डी. तथा पर्यावरण संरक्षक ट्री मैन एस.एस. बांगा उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि एस. एस. बांगा और स्कूल प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित और ईश्वरीय वंदना से किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य राजन गौतम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा श्री एस.एस बांगा की दूरदृष्टि और धरती की सुरक्षा के लिए उनकी कर्मठता के साथ साथ उनके द्वारा किये कार्यो से सभी को प्रेरित किया ।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यालय द्वारा श्री बांगा के कर्मठ जीवन पर वीडियो भी दिखाई गई, जिसमें पर्यावरण विकास, नारी उत्थान तथा अन्य सामाजिक कार्यों में समय-समय पर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित होते हुए दिखाया गया।

श्री बांगा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका जीवन धरती से जुड़ा हैं और इसे बचाने के लिए हम सबको अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। इस मेगा वृक्षारोपण अभियान में विद्यार्थियों ने श्री बांगा के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में वृक्ष लगाए और बांगा जी का नारा ‘वृक्ष लगाओ धरती बचाओ’ को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय ने श्री एस.एस. बांगा के समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों तथा विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद किया । विद्यालय के लिए यह एक यादगार दिवस रहा |

– डी ए वी स्कूल के बच्चों ने रोपे 200 पौधे
– स्कूली बच्चों ने पौधे लगाने के साथ साथ देखभाल का लिया संकल्प
– सेल्फी वीथ प्लांटेशन 2 के तहत हुआ मेगा ड्राइव का आयोजन

Read More
By Victora L.I.F.E. Foundation
campaign-3 (5)
Financial Empowerment
May 21, 2024

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मनाएंगे दिवाली : एस एस बांगा

फरीदाबाद स्थित विक्टोरा इंडस्ट्रीज में 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिवाली मनाने के लिए सभी कर्मचारी को दियें बांटने के साथ साथ अलग अलग आयोजन के तैयारी में लोग जुटे है, प्राण प्रतिष्ठा वाली दिपावली के तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है |

विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस.एस.बांगा जी ने बताया कि लगभग 30 हजार दिये कर्माचारियों को वितरित किया गया है ताकि वो 22 जनवरी के दिन अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करें! 22 जनवरी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए उन्होंने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है और अंततः 22 जनवरी को राम लला विराजमान होंगे, सभी के लिए बड़े ही उत्साह गौरव का दिन है, पुरे देश के साथ साथ विश्व भी राममय हो चुका है !

उन्होंने यह भी बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सम्पूर्ण मानवजाति के लिए आदर्श हैं, रिश्तों का निर्वाह और जीवन जीने की कला सिखाते है भगवान राम | 22 जनवरी के दिन पूरा देश दिपावली मनाएगा और ये दिपावली राम लला के अयोध्या आगमन वाले दिपावली से भी ज्यादा उत्साह भरी होगी क्योंकि पहले वाली दिवाली 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या वापस आने के इंतजार वाली दिपावली मानते आ रहे है लेकिन 22 जनवरी वाली दिवाली लगभग 550 वर्षों के लंबे इंतजार वाली दिपावली होगी !

बांगा जी ने सभी कर्मचारियों को दस-दस दिये प्रदान किए और वहां पर मौजूद सभी कर्मचारियों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए सभी से पुरे उत्साह से दिवाली मनाने के लिए कहा | साथ ही उन्होंने बताया की विक्टोरा के सभी फैक्ट्री में रंगोली आदि से सजाने के साथ साथ दियें व लाइट से जगमगाये जायेंगे
फैक्ट्रियों में लाइव प्रसारण, सुन्दर कांड पाठ, भजन कीर्तन आदि का आयोजन होगा |

–  22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा वाली दिपावली के लिए विक्टोरा इंडस्ट्रीज भी सज के तैयार 

–  कर्मचारियों को लगभग 30000 दियें बाँटें गए, घर में दिवाली मनाने का दिया गया सन्देश 

–  विक्टोरा के सभी फैक्ट्री  रंगोली आदि से सजाने के साथ साथ दियें व लाइट से जगमगाये जायेंगे 

–  फैक्ट्रियों में लाइव प्रसारण, सुन्दर कांड पाठ, भजन कीर्तन आदि का होगा आयोजन 

Read More
By Victora L.I.F.E. Foundation
campaign-1 (10)
Dene ka ShukhFinancial Empowerment
May 21, 2024

श्री सतवीर सिंह’ बांगा सुपुत्र श्री सतिन्दर सिंह बांगा, विक्टोरा इंडस्ट्रीज को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई

महंगाई के इस युग में पुस्तकों के दाम भी आसमान छू रहे हैं, ऐसे में कई गरीब बच्चे पुस्तकें नहीं खरीद पाते हैं। शहर के जाने-माने उद्योगपति व् ट्री-मैन के नाम से विख्यात विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतिन्दर सिंह बांगा ने जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें भी निश्शुल्क उपलब्ध करवाने की पहल आज से शुरू की | 

आज विक्टोरा इंडस्ट्रीज के निदेशक सतबीर सिंह बांगा के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने पुस्तक बैंक स्थापित किया है। श्री बांगा ने बताया की गरीब बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक अक्षमता अब आड़े नहीं आएगी, इसकी शुरुआत आज सेक्टर 55 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 55 में 100 बच्चों को पुस्तकें वितरित कर की |

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने बताया की पाठ्यक्रम के अतिरिक्त इंजीनियरिंग व् मेडिकल आदि प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को जिन पुस्तकों की जरुरत होती है वो काफी महंगी होती है और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे तैयारी व् प्रवेश से वंचित रह जाते है | उन्होंने बताया की श्री बांगा जी के सराहनीय प्रयास से कई जरूरतमंद बच्चे अपना सपना साकार कर पाएंगे।

श्री सतिन्दर सिंह बांगा ने कहा की किताब के बिना किसी का सपना अधूरा नहीं रहना चाहिए और विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के माध्यम सभी जरूरतमंद बच्चों की मदद की जाएगी |

विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के सी एस आर प्रेजिडेंट दमन बांगा ने बताया की विक्टोरा उद्योग समुह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण के माध्यम से सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा से प्रयासरत है और नित नूतन पहल कर सेवा के साथ-साथ सभी को सर्वहित के लिए प्रेरित करता रहता है।

– राजकीय संस्कृति विद्यालय, सेक्टर 55 में निशुल्क पुस्तकें की गई वितरित 

– उद्योगपति ने अपना जन्मदिन जरुरतमंदो को पुस्तक वितरित कर मनाया 

– 100 जरुरतमंदो बच्चों को पुस्तकें की गई वितरित 

– 10वी, 11वी और 12वी  के बच्चों वितरित की गयी पुस्तकें 

Read More
By Victora L.I.F.E. Foundation
WhatsApp Image 2024-04-20 at 3.37.28 PM (2)
Dene ka ShukhIntegrated Wellness Programs
May 21, 2024

रक्तदाता समाज के नायक : बांगा

फरीदाबाद स्थित विक्टोरा ग्रुप के संस्थापक सरदार गंभीर सिंह बांगा जी के जन्मदिन के मौके पर सेक्टर 25 और सेक्टर 58 के अलग अलग चार विक्टोरा के कंपनी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस एस बांगा ने बताया की पिछले 20 सालो से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन परिवार के सभी सदस्यों के जन्मदिन के मौके पर होता रहा है, इसी कड़ी में आज अलग अलग चार स्थानों पर शिविर आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा रक्त एकत्रित करने का प्रयास किया गया | शिविर में बतौर अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरियाणा के संपर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्र, फरीदाबाद इंडस्टीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया, फरीदाबाद बीजेपी अध्यक्ष राज वोहरा, एसीपी बल्ल्भगढ़ व ट्रैफिक विनोद कुमार, भाटिया सेवक समाज के प्रधान मोहन भाटिया, रोटरी ब्लड बैंक के एडवाइजर एच एल भूटानी, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख सतेंद्र सोरोत, गुरुद्वार सेक्टर 55 के प्रधान सरबजीत सिंह, झाड़सेतली RWA प्रधान धर्म सिंह डागर सहित शहर के अन्य विशिष्ट लोगो ने रक्तदाता को प्रोत्साहित किया | शिविर का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दिप प्रज्वालित व अरदास के साथ किया गया |

शिविर में 250 यूनिट एकत्रित
सी एस आर प्रोजेक्ट प्रेजिडेंट दमन बांगा ने बताया की बी के हॉस्पिटल, रेड क्रॉस, इ एस आई हॉस्पिटल, संतो का गुरुद्वारा और रोटरी ब्लड बैंक की मदद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में सभी के उत्साहपूर्वक भागीदारी से 250 यूनिट रक्त एकत्रित हो पाया | एक यूनिट से 3 लोगो की जान बचाई जा सकती है ऐसे में आज विक्टोरा परिवार के प्रयास से लगभग 750 लोगो की जान बच सकती है | दमन बांगा ने सभी विक्टोरा रक्तवीर का आभार व्यक्त करने के साथ मेडिकल टीम का भी धन्यवाद किया |

-विक्टोरा ग्रुप के संस्थापक के जन्मदिन के मौके पर चार अलग अलग फैक्ट्री में विशाल रक्तदान शिविर
-रक्तदान कर दुसरो की चिंता करने वाले रक्तवीरो को हेलमेट दे कर दिया स्वयं को सुरक्षित रखने का सन्देश
-चार अलग अलग स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से 250 यूनिट ब्लड एकत्रित
-विक्टोरा ग्रुप के प्रयास से 750 लोगो का जान बचाने का प्रयास
-बी के हॉस्पिटल, रेड क्रॉस, इ एस आई हॉस्पिटल, संतो का गुरुद्वारा और रोटरी ब्लड बैंक के माध्यम से किया गया रक्त एकत्रित

इस मौके पर बतौर अतिथि पहुंचे गंगा शंकर मिश्र ने कहा कि सर्दियों में रक्त की भारी कमी रहती है, ऐसे में नेक प्रयास जिसमे शहर के सिविल और इ एस आई जैसे अस्पतालों के जरूतमंदो के लिए रक्त एकत्रित करना बहुत सराहनीये प्रयास है और साथ ही रक्तवीरो को हेलमेट दे स्वयं के सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी बांगा जी की अनोखी पहल है |

एफ आई ए प्रधान राज भाटिया ने रक्तवीरो को प्रोत्साहित करते हुए कहा की दान किये हुए रक्त थैलीसीमिया जैसी बीमारी या एक्सीडेंट जैसे परिस्थित में जरुरतमंदो के काम आता है, आपके दान किये एक यूनिट ब्लड से तीन जनों की जान बचाई जा सकती है |

इस मौके पर बीजेपी फरीदाबाद अध्यक्ष राज वोहरा ने कहा की ट्रीमैन एस एस बांगा हमेशा समाज को कुछ न कुछ देने के लिए तत्पर रहते है, पौधा लगा कर वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सतत प्रायसरत रहने के साथ ही हेलमेट बाँट कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और रक्दान शिविर के माध्यम से जरुरतमंदो को जान बचाने का प्रयास करते रहते है |

एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार ने रक्तदान कर रहे रक्तवीरो को हेलमेट देने के अनोखे पहल की सराहना करते हुए कहा की दुसरो के जान की चिंता कर रहे रक्तवीरो की चिंता एस एस बांगा कर रहे है, इनकी नेक पहल युवाओ को सड़क पर दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित और जागरूक करता है |

Read More
By Victora L.I.F.E. Foundation

Recent Posts

  • Road Safety Awareness
  • Dene ka Sukh – Blood Donation Camp
  • Selfie with Plantation 3.0
  • पर्यावरण सरंक्षण के लिए पेड़ लगाना जरुरी : एस एस बांगा
  • विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन लगाएगा 30000 पौधे

Recent Comments

  1. Harry Olson on Rescue, Love, Save
  2. David Parker on Rescue, Love, Save

Archives

  • June 2024
  • May 2024
  • June 2022

Categories

  • Campaign
  • Dene ka Shukh
  • Environment
  • Financial Empowerment
  • Integrated Wellness Programs
  • Press Release
  • Selfie with Plantation
  • Selfie with Plantation 3.0
Categories
  • Campaign(4)
  • Dene ka Shukh(2)
  • Environment(4)
  • Financial Empowerment(3)
  • Integrated Wellness Programs(2)
  • Press Release(1)
  • Selfie with Plantation(1)
  • Selfie with Plantation 3.0(2)
Tags
Dene Ka Sukh Road Safety Selfie with Plantation Selfie with Plantation 3.0
Gallery
caption
caption
caption

caption
caption
caption

Copyright © 2020 BigHearts by WebGeniusLab. All Rights Reserved