श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मनाएंगे दिवाली : एस एस बांगा

रीदाबाद स्थित विक्टोरा इंडस्ट्रीज में 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिवाली मनाने के लिए सभी कर्मचारी को दियें बांटने के साथ साथ अलग अलग आयोजन के तैयारी में लोग जुटे है, प्राण प्रतिष्ठा वाली दिपावली के तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है |

विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस.एस.बांगा जी ने बताया कि लगभग 30 हजार दिये कर्माचारियों को वितरित किया गया है ताकि वो 22 जनवरी के दिन अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करें! 22 जनवरी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए उन्होंने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है और अंततः 22 जनवरी को राम लला विराजमान होंगे, सभी के लिए बड़े ही उत्साह गौरव का दिन है, पुरे देश के साथ साथ विश्व भी राममय हो चुका है !

उन्होंने यह भी बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सम्पूर्ण मानवजाति के लिए आदर्श हैं, रिश्तों का निर्वाह और जीवन जीने की कला सिखाते है भगवान राम | 22 जनवरी के दिन पूरा देश दिपावली मनाएगा और ये दिपावली राम लला के अयोध्या आगमन वाले दिपावली से भी ज्यादा उत्साह भरी होगी क्योंकि पहले वाली दिवाली 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या वापस आने के इंतजार वाली दिपावली मानते आ रहे है लेकिन 22 जनवरी वाली दिवाली लगभग 550 वर्षों के लंबे इंतजार वाली दिपावली होगी !

बांगा जी ने सभी कर्मचारियों को दस-दस दिये प्रदान किए और वहां पर मौजूद सभी कर्मचारियों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए सभी से पुरे उत्साह से दिवाली मनाने के लिए कहा | साथ ही उन्होंने बताया की विक्टोरा के सभी फैक्ट्री में रंगोली आदि से सजाने के साथ साथ दियें व लाइट से जगमगाये जायेंगे
फैक्ट्रियों में लाइव प्रसारण, सुन्दर कांड पाठ, भजन कीर्तन आदि का आयोजन होगा |

–  22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा वाली दिपावली के लिए विक्टोरा इंडस्ट्रीज भी सज के तैयार 

–  कर्मचारियों को लगभग 30000 दियें बाँटें गए, घर में दिवाली मनाने का दिया गया सन्देश 

–  विक्टोरा के सभी फैक्ट्री  रंगोली आदि से सजाने के साथ साथ दियें व लाइट से जगमगाये जायेंगे 

–  फैक्ट्रियों में लाइव प्रसारण, सुन्दर कांड पाठ, भजन कीर्तन आदि का होगा आयोजन