Tag: Selfie with Plantation 3.0
पर्यावरण सरंक्षण के लिए पेड़ लगाना जरुरी : एस एस बांगा
पेड़ लगा कर अपने लिए ऑक्सीजन, छाया, फल, जड़ी-बूटियाँ, पक्षियों लिए घर, अन्य जीव जन्तुओ के लिए भोजन, शुद्ध वातावरण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों का अवशोषण, धरती के लिए जल संरक्षण जैसे अनेको फायदा मिलता है | भीषण गर्मी, असाध्य बीमारी जैसे अनेको प्रकोपों के माध्यम से प्रकृति खतरे की घंटी बजा रही है समय रहते हमे सचेत हो कर बड़ी संख्या में पेड़ लगाना ही एक मात्र समाधान है | उक्त बाते मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के द्वारा सेंट्रल पार्क व्यू होटल में आयोजित विशेष बैठक में बतौर विशेष अतिथि फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के क्लीन ग्रीन पैनल के चेयरमैन एस एस बांगा ने कही | बैठक में सभी सदस्यों को एक एक पौधा उपहार सवरूप दे कर उसे लगाने के साथ साथ उसका ध्यान रखने के लिए भी कहा गया |
मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के सभी सदस्यों का पर्यावरण के प्रति चिंता करते हुए पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे सेल्फी विद प्लांटेशन ३.० में जुड़ कर हजारो पौधा लगा कर हराभरा और प्रदूषण मुक्त फरीदाबाद बनाने के लिए आभार व्यक्त किया |
एसोसिएशन के प्रधान श्री सुखदेव सिंह ने कहा की भारत विकासशील अर्त्ववस्था के रूप में उभर रहा है जिसके कारण भारत में कार्यरत औद्योगिक इकाइयों का भविष्य सुनहरी है। श्री सिंह ने बताया की एसोसिएशन अपने सदस्यो की समस्याओं को उठाने और उन्हें निपटने हेतु प्रयासरत है, एसोसिएशन द्वारा निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जो उन्हें नई तकनीक,समाजिक गतिविधियों और सरकारी तंत्र से संबंधित जानकारी प्रदान करने में सहायक हो।
- मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के विशेष बैठक में उद्योगपतियों ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए लिया संकल्प
- MAF के विशेष बैठक में बांटे गए 151 अमरुद, जामुन, गुलमोहर आदि के पौधे
- एस एस बांगा सेल्फी विद प्लांटेशन ३.० के माध्यम से चला रहे अभियान
- पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छ वातावरण के लिए एकजुटता से कार्य करेंगे सभी उद्योगपति
- एस एस बांगा ने सभी औधोगिक इकाइओ और संगठनों को पेड़ लगाने के लिया किया अपील
फोटो कैप्शन :
१) एसोसिएशन के महासचिव रमणीक प्रभाकर, सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए, मच पर बाए से जगत मदान(MD पांच भाई साबुन ), मुख्य अतिथि एस एस बांगा (MD विक्टोरा इंडस्ट्रीज), सुखदेव सिंह (प्रेजिडेंट, MAF )
२) एसोसिएशन के महासचिव रमणीक प्रभाकर, सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए
३) MAF प्रेजिडेंट सुखदेव सिंह मुख्य अतिथि एस एस बांगा का स्वागत करते हुए साथ में जगत मदान(MD पांच भाई साबुन )
४) MAF सदस्यों को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि एस एस बांगा (MD विक्टोरा इंडस्ट्रीज)
एसोसिएशन के महासचिव श्री रमणीक प्रभाकर ने बताया की एसोसिएशन अपने सदस्यो को नई तकनीक के प्रति सजग करने हेतु अग्रसित है जिसके लिए उन्हें विश्व के विभिन्न व्यापारिक मेलो में भ्रमण हेतु निरंतर यात्राएं का क्रम जारी है। श्री प्रभाकर ने बताया की एसोसिएशन लगभग 7 व्यापारिक यात्राओं का आयोजन कर अपने सदस्यो को विश्व स्तर के औद्योगिकरण से जुड़ी जानकारी देने में अपना अहम योगदान दे रहा है और इस वर्ष भी सितंबर माह में प्रतिनिधि मंडल को जर्मनी के जाने का कार्यक्रम है।
एसोसिएशन के पूर्व प्रधान श्री नरेश वर्मा ने बताया की एसोसिएशन सदैव पर्यावरण सरंक्षण हेतु तत्परता से कार्य करती रही है जिसके अंतर्गत सेक्टर 6 औद्योगिक क्षेत्र में सौंदर्यकरण में अपना अहम योगदान दिया। एस एस बांगा द्वारा जारी अभियान की सराहना करते हुए सभी से अपने सामाजिक और नैतिक दायित्व का निर्वाह करने की अपील किया |
इस मौके पर ओ पी कंबोज, एस सी गर्ग,एम सी मालिक,ऋषि अग्रवाल,ऋषि त्यागी ,जगदीश शर्मा,राजकुमार शर्मा, श्री भट्टी,शर्मा, बाली जी सहित अन्य उद्योगपति मौजूद रहे |
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन लगाएगा 30000 पौधे
असंतुलित पर्यावरण, बढ़ते प्रदूषण, भीषण गर्मी, बीमारियों की चपेट में आते लोग जैसे गंभीर समस्याओं का समाधान सिर्फ पेड़ लगाना है और इसी बात की चिंता करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस का थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण व सूखे (Land Restoration, Desertification and Drought Resilience) पर रखा गया है. उक्त बाते ट्री मैन एस एस बांगा ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा | बांगा जी ने कहा की विगत कई वर्षो से विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन कई पार्क विकसित करने की साथ साथ लगभग पचास हजार फलदार व छायादार पौधे लगाए जो आज वृक्ष बनकर आम जनमानस को फल और छाया देने का काम कर रहे है . पर्यावरण जानकार बता रहे है वर्षो बाद दुनिया प्रकृति का हीट वेव यानि नौतपा का कहर देख रही है| भीषण गर्मी के कारण भारत में लोग ब्रेन स्ट्रोक से मर रहे है | ये सब आज कटते हुए पेड़ और प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ की वजह से हुई है | ट्रीमैन बांगा ने कहा की हम संकल्प करते है फरीदाबाद में अपने संस्था के कर्मचारियों एवं अन्य संस्थाओं और संगठनों की साथ मिल कर शहर को हरियाली युक्त पर्यावरण देने का प्रयास करेंगे | फरीदाबाद शहर प्रदूषण के मामले में काफी आगे है, हम सभी पेड़ लगाकर प्रदूषण को कम करने का प्रयास भी करेंगे | ट्रीमैन बांगा ने बताया की वो पौधे को लगाकर उसकी अपने बच्चो जैसी देखभाल करते है जिससे वो पौधे बड़े होकर वट वृक्ष बनते है |
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने वर्ष 2022 में सेल्फी विथ प्लांटेशन की शुरुआत की | ये अभियान ट्री मैन एस एस बांगा ने काफी सोच समझकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए शुरू किया | विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने अपने इस अभियान में कई संस्थाओ के माध्यम से दस हजार फलदार और छायादार पौधे लगाए है, जो आज पेड़ बनकर हम सबको दूषित पर्यावरण से बचाने में सहायक हो रहे है| पर्यावरण के प्रति एस एस बांगा का प्रेम देखते हुए शहरवासियों ने उन्हें ट्रीमैन की उपाधि से नवाजा |
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने पिछले वर्ष 2023 में सेल्फी विथ प्लांटेशन ड्राइव में अन्य संस्थाओ के साथ मिलकर बीस हजार पौधे लगाए | इस अभियान को भी ट्रीमैन एस एस बांगा ने खुद नीम, पीपल और बड़ की त्रिवेणी लगाकर शुरुआत की | बांगा जी अपने उधोग के सभी कर्मचारी और सहयोगियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते है | पेड़ पौधे लगाना फिर उनकी देखभाल करना ये प्रेम दर्शाता है एस एस बांगा वाकई ट्रीमैन बनकर शहर में पर्यावरण दूषित होने से बचा रहे है |
We are excited to invite you to join us in our Tree Plantation Drive, an initiative dedicated to enhancing our environment and building a greener, healthier community.
S.S. Banga,
President, Victora L.I.F.E. Foundation
Managing Director, Victora Industries Pvt. Ltd
ट्रीमैन एस एस बांगा ने लाइफ फाउंडेशन के द्वारा इस वर्ष 2024 में सेल्फी विथ प्लांटेशन ३.० ड्राइव को और बड़ा करते हुए हमारे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी के ” एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान को लेकर तीस हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिसकी शुरुआत विक्टोरा पार्क की पास बड़े जोहड़ की किनारे RWA झाड़सेंतली, सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन, आर बी एम, आर एम पी, चेरी वायर, निरंकारी ग्रुप, शाइन मेटल, यूनि कोटर, बोनी, एचआरएम हैमर के साथ मिल कर अलग अलग जगहों पर 250 पौधे लगा कर की. साथ ही आज प्रकृति आह्वान कर रही है पृथ्वी पर बढ़ती भीषण गर्मी बढ़ते तापमान को देखते हुए पौधे लगाए क्योंकि पौधे पेड़ बनकर तापमान को कम करेंगे और पर्यावरण दूषित नहीं होगा


